Ghansyam Sharma / Tue, Jun 10, 2025 / Post views : 161
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोट चौक के सामने मंगलवार को लगभग 10:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे महिला और पुरुष को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित कार कोट चौक के पास बने पुल से जा टकराई। टक्कर के चलते कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक टायर भी फट गया। दुर्घटना में पैदल चल रही महिला, उसके साथ चल रहा व्यक्ति और कार चालक तीनों घायल हो गए।। घटना की
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अपनी पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, घायल सभी लोग खतरे से बाहर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक न्यायालय के सामने से वाहन मोड़ रहा था, इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही महिला व पुरुष को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन सीधे कोट चौक के पास बने पुल से जा टकराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जान की हानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन