Ghansyam Sharma / Sat, Aug 7, 2021 / Post views : 155
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर एक नेशनल न्यूज चैनल में प्रसारित होने के चंद मिनटों में ही प्रदेश में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मंत्री सिंहदेव की ओर से इस खबर खंडन जारी किया गया है.
टीएस सिंहदेव की कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर केवल पूर्णतः असत्य और निराधार है. टीएस सिंहदेव के विरुद्ध यह अफवाह फैलाई जा रही है. सभी से निवेदन है कि ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान न दें.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन