Ghansyam Sharma / Sun, May 30, 2021 / Post views : 163
दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी दंतेवाड़ा एवं थाना अरनपुर का संयुक्त पुलिस बल सूचना की पुष्टि हेतु ग्राम ककाड़ी एवं पोटली की ओर रवाना हुआ था। ग्राम पोटली के जंगल से पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर 01 नक्सली हुंगा उर्फ सुदरू मंडावी पिता पोज्जा मंडावी उम्र 30 वर्ष निवासी धुरवापारा पोटाली नक्सली संगठन में मलंगीर एरिया कमेटी अंतर्गत डीएकेएमएस सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार नक्सली हुंगा उर्फ सुदरू मंडावी पर थाना अरनपुर में अपराध क्रमांक 3/2020 धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506, 302, 364 भारतीय दंड विधि 03, 05 विप.अधिनियम 25 आर्स एक्ट 13, 23, 38, (2) 39 (2) के तहत थाना अरनपुर में मामले दर्ज है। थाना अरनपुर में कार्रवाई उपरांत आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन