Ghansyam Sharma / Tue, May 25, 2021 / Post views : 151
कोंड़ागांव। जिले के केशकाल घाट में एक दुर्लभ प्रजाति का सर्प मिला। सर्प मेन रोड से गुजर रहा था। इस मार्ग पर आवाजाही की वजह से उसकी जान को खतरा था, इसलिए उसे सुरक्षित जाने दिया गया। इसकी फोटो देख कुछ जानकर इसे सैंड बोआ सांप बता रहे हैं। स्थानीय इलाकों में इसे दोमुंहा सांप के नाम से जाना जाता है। नंदन वन के पशु चिकित्सक डॉ . जयकिशोर जडिय़ा के मुताबिक, इस सर्प को इससे पहले छत्तीसगढ़ में 2016 में देखा गया था। यह सर्प उत्तरी अमेरिका, अफीका में पाए जाते हैं। वन परीक्षेत्र अधिकारी नरेश नाग ने कहा कि यह अत्यंत ही दुर्लभ सांप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन