Ghansyam Sharma / Tue, May 11, 2021 / Post views : 190
गरियाबंद । जिले में महिला एवं बच्चों के विरूद्ध घटित हो रहे अपराधों के रोकथाम एवं अपराधों पर नियंत्रण करने तथा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल द्वारा जिला गरियाबंद के सभी थाना प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिससे जिला पुलिस कप्तान के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं संतोष महतो के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाकर अपराधी को जेल भेजा गया
इसी क्रम में थाना कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रांतर्गत पैरी कॉलोनी गरियाबंद की पीडि़ता ने 09.05.2021 को रिपोर्ट करायी की रात्रि में खाना खाने के बाद आने कमरे में सो रही थी तभी रात्रि करीबन 01 बजे पास के आरोपी द्वारा इनके कमरे में घुसकर बुरी नियत से हाँथ बांह को पकड़ कर बेइज्जत करने की रिपोर्ट दर्ज किया गया। अपराध कायमी के तुरंत बाद आरोपी अनिल कुमार एक्का पिता बेनेतिक एक्का उम्र 37 साल निवासी ग्राम कलिया थाना नारायणपुर जिला जसपुर जो वर्तमान में पैरी कॉलोनी आमदी गरियाबंद रहता था उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म कबूल करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो, उप निरीक्षक चंदन सिंह मरकाम, प्र0आर0 डिगेश्वर साहू, आर0 मनीष चेलकर, डिलोचन रावटे, शिवलाल तिर्की, रविशंकर सोनवानी, म0आर0 निलकुसुम खलखो की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन