Ghansyam Sharma / Thu, Jul 17, 2025 / Post views : 158
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर हो रही बैरिकेडिंग और अधूरे निर्माण कार्यों के चलते सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। 16 जुलाई बुधवार की देर शाम एक ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई , गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नही हुई। वही दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
नगरवासियों का आरोप है कि हाईवे पर जहां-तहां बैरिकेडिंग की गई है, लेकिन न तो उचित संकेत लगे हैं और न ही रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट्स चालू रहती हैं। इसके चलते दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हाल ही में राम मंदिर क्षेत्र के पास हुए भूस्खलन के बाद एनएच 30 को वन वे कर दिया गया है । वही सड़क मरम्मत और सुरक्षा कार्य निष्क्रिय पड़े हैं, जिससे लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है।
नगरवासियों की मांग है कि नेशनल हाईवे-30 पर अधूरे पड़े भूस्खलन कार्य को तत्काल पूरा किया जाए, सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट्स को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए और बैरिकेडिंग हटाकर या व्यवस्थित कर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए।
वहीं नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और हाईवे को जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन