Ghansyam Sharma / Mon, May 10, 2021 / Post views : 177
जगदलपुर। बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में रविवार रात साढ़े सात बजे के आसपास पूरी तरह से अंधेरा हो गया। सभी जिलों की बिजली एक साथ गुल हो गई है। कुछ देर तक तो ऐसा लगा कि स्थानीय स्तर पर खराबी होगी, बाद में पता चला कि भिलाई से आ रही लाइन में खराबी की वजह से आधा घंटा तक बिजली गुल हो गई है। अस्पताल व अन्य आपातकालीन सेवाओं को जनरेटर की मदद से बहाल किया गया। इस बीच फाल्ट सुधरने व उसके समय को लेकर लोग लगातार विभाग के संपर्क साधते रहे। आखिकार आधा घंटे बाद बिजली वापस आने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन