Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा |

: आरक्षण की कटौती को लेकर सर्व आदिवासी समाज का धरना प्रदर्शन, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम निवास का किया घेराव

Ghansyam Sharma / Mon, Oct 10, 2022 / Post views : 141

Share:

कोंडागांव। पत्रिका लुक

एक नजर प्रदर्शकारियों का

आरक्षण की कटौती के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने का बंद रहा सफल। प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाल कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव, बेरिकेट तोड़ने का किया प्रयास, डिप्टी कलेक्टर को सौप ज्ञापन।  प्रदर्शनकारियों ने पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निवास का किया घेराव , बेरिकेट तोड़ पहुंचे निवास के सामने , निवास के सामने पुलिस व प्रदर्शनकारियों की बीच हुई धक्कामुकि।

जिले भर में रहा आरक्षण को लेकर धरना प्रदर्शन

आरक्षण में कटौती से नाराज सर्व आदिवासी समाज ने जिले में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय बंद का आह्वान किया,सर्व आदिवासी समाज द्वारा किया गया बंद जिले में सफल रहा पारंपरिक हथियारों से लैस सर्व आदिवासी समाज ने चौपाटी मैदान में विशाल जनसभा आयोजित कर विशाल रैली की शक्ल में जिला कार्यालय पहुंच डिप्टी कलेक्टर को राष्ट्रपति,राज्यपाल,मुख्य मंत्री के नाम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप । प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक मोहन मरकाम के निवास पहुंच    प्रदर्शन करने लगे, इसी बीच अचानक कुछ  प्रदर्शनकारियों ने शाम 4 बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर थाना कोतवाली के सामने पहुंच राजमार्ग पर बैठ चक्का जाम किया। राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने पहुंचे, तकरीबन 20 से 25 मिनट  चक्का जाम कर प्रदर्शनकारी सड़क से हटने को तैयार हुए।

सर्व आदिवासी समाज का महाबंद रहा सफल
आदिवासी समाज द्वारा आरक्षण में कटौती को लेकर आयोजित बंद के कारण जिला मुख्यालय सहित जिले भर के व्यवसायियों ने बंद के समर्थन में सुबह से ही अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। जिले में संचालित होटल ठेले तक बंद रहे।रोजमर्रा के सामानों के लिए  लोग परेशान होते रहे। वही शासकीय कार्यालयों में कार्यरत आदिवासी समाज के लोगों द्वारा एक दिवसीय अवकाश लेकर बंद में शामिल होने के कारण अधिकांश कार्यालयों में लोगों की उपस्थिति कम नजर आ रही। बंद के कारण आम जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ । वहीं जिले के माकडी,फरसगांव, विश्रामपुरी सहित अन्य ब्लॉक मुख्यालयों व ग्रामीण अंचलों में भी बंद को पूर्ण समर्थन मिला।सुबह से ही गांव के  दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी है। बंद के कारण जिले में लगने  वाले साप्ताहिक बाजार पूर्ण रूप से प्रभावित  रहे।

सर्व आदिवासी प्रदर्शनकारियों की मांग
बंगाराम सोढी सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष ने चौपाटी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा  अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने वर्ष 2012 में अध्यादेश लाकर 32% आरक्षण लागू किया था, जिसे घटाकर 20% किया गया है, आरक्षण को वर्तमान सरकार गहरी नींद में सोई है।आज आदिवासी समाज सरकार और प्रशासन को जगाने प्रदर्शन कर रहे।हम हमारे हक की लड़ाई लड रहे, 32% आरक्षण को यथावत रखने आंदोलन कर रहे।जब तक हमारा हिस्सा नहीं मिलेगा हमारा क्रमबद्ध आंदोलन राजधानी तक जारी रहेगा।

विधायक निवास सामने पहुंचे प्रदर्शनकारी
पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी पूरे दिन प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने काफी मशक्कत करते रहे ,विधायक मोहन मरकाम के निवास सामने उग्र भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़ निवास के सामने बैठ घंटे भर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के साथ झूमा छठकी भी हुई।

बंद से इन्हें मिली थी छूट
बंद से पेट्रोल पंप,दवाई की दुकाने,दूध वितरण सहित यातायात व अन्य अनिवार्य सेवाएं को छूट मिली।

परिवर्तित मार्ग से वाहने हुई रवाना
सर्व आदिवासी समाज के प्रदर्शन को देखते हुए  पुलिस ने परिवर्तित मार्ग से वाहनों को रवाना किया। जिसके चलते चक्का जाम  के बाद भी राहगीरों को निजात मिली।

पुलिस रही परेशान

मिला मुख्याल में आरक्षण की कटौती को लेकर 5 हजार से अधिक सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया । बंद को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा जवान तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निवास घेराव के साथ ही नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया जिसको रोकने पुलिस के अधिकारी व जवान के पसीना छुटा, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाया।

लेखन- घनश्याम शर्मा, पत्रिका लुक डेस्क

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement