Ghansyam Sharma / Sun, Nov 2, 2025 / Post views : 194
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
नगर से गुजरने वाली NH 30 सड़क की खराब हालत को लेकर अब नागरिकों का धैर्य जवाब देने लगा है। रविवार रात 8 बजे बस स्टैंड परिसर में नगरवासियों और व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 नवम्बर, बुधवार को केशकाल नगर बंद रहेगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि शुक्रवार तक सड़क मरम्मत या निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो शनिवार से चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा। इस निर्णय में नगर के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने एकमत होकर समर्थन दिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर की मुख्य सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ गई है। बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही।
देखें वीडियो ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन