Ghansyam Sharma / Wed, May 26, 2021 / Post views : 143
बिलासपुर/रायपुर। प्रदेश सरकार ने अनलॉक की गाइडलाइन जारी कर दी है। जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में ब्लैक फंगस तेजी से पांव पसार रहा है। बिलासपुर में ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के एक युवक में ब्लैक फंगस के लक्षण की पुष्टि हुई है। फिलहाल ब्लैक फंगस पीड़ित को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन