Ghansyam Sharma / Fri, Jun 25, 2021 / Post views : 149
दंतेवाड़ा 25 जून 2021
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा दंतेवाड़ा विकासखण्ड के अन्तर्गत कुपेर, डूमाम, मेटापाल-2, पोंदूम-2, मुरकी, गीदम विकासखंड अंतर्गत मुंडेर, घोटपाल-2, कुंडेनार, फुंडरी एवं विकासखंड कटेकल्याण अन्तर्गत मथाड़ी, पखनाचुंआ, एटेपाल में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु दुकान आबंटन किया जाना प्रस्तावित है।
अतः दुकान संचालन हेतु इच्छुक, एजेंसी तथा वृहताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियां, प्राथमिक कृषि साख समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट सार्वजनिक उपक्रम, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से विहित प्रपत्र में आवेदन पत्र आगामी 25 जून से 30 जून 2021 तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र प्रति पूरित कर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दन्तेवाड़ा में जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन