Ghansyam Sharma / Tue, May 31, 2022 / Post views : 146
कोंडागांव पत्रिका लुक।
जिला चिकित्सालय कोण्डागांव में विगत 28 मई 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हमर लैब का उद्घाटन किया गया था। ज्ञात हो कि हमर लैब के अंतर्गत मरीजों का सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी, लिपिट प्रोफाइल एलेक्टोराईट व इस प्रकार के कुल 114 टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी एवं मरीजों का कल्चर यूरिन, स्टूल कल्चर, एफएनसी, डेंगू, चिकन गुनिया, वायरल हेपेटाईटिस टेस्ट की भी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।
इस दौरान जिला अस्पताल नेत्र सर्जरी वार्ड में जन्मजात मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन किया गया था जिसमें मरीजों द्वारा आई ऑपरेशन सफल होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी को पुष्प भेंट प्रदाय किया गया। चूंकि जिला अस्पताल परिसर में स्वच्छ साफ-सफाई एवं मरीजों के ईलाज एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। जिससे माननीय मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल के समस्त डॉक्टर, स्टॉफ नर्स एवं अधिकारी-कर्मचारी का मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति कर्तव्य, मेहनत व उनके कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए निरन्तर इसी तरह के कार्य करने की प्रेरणा दी।
जिला चिकित्सालय कोण्डागांव में हमर लैब के उद्घाटन के अवसर पर वाणिज्य कर आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम एमडी एनआरएचएम रायपुर प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर, सिविल सर्जन डॉ. संजय बसाक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोनल ध्रुव, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. केके सोरी, पैथोलॉजिस्ट डॉ. महेश सांडिया, शैल्य चिकित्सक डॉ. एस नागूलन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना मीणा, चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अमृत रोहलेडकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन