Ghansyam Sharma / Tue, Oct 12, 2021 / Post views : 148
कोंडागांव। कवर्धा में हुए सांप्रदायिक घटना के विरोध में बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद ने निकाली रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। रैली के दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के साथ ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल ने कवर्धा सांप्रदायिक घटना के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय कोंडागांव में रैली निकाल मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कोंडागांव को ज्ञापन सौंपा। रैली में बड़ी तादाद में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लता उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस के ऊपर के नेताओ को खुश करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे राजनीति ताकि मुख्यमंत्री की कुर्सी बची रहे
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कांग्रेस के ऊपर के नेताओ को खुश करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं ताकि उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी बची रहे। कवर्धा में हुए सांप्रदायिक घटना को छोड़कर उत्तर प्रदेश जाकर राजनीति कर रहे हैं।
विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कांति साहू ने बताया कि कवर्धा में हुए सांप्रदायिक हिंसा में कांग्रेस की भूपेश सरकार के विधायक के द्वारा दोहरा चरित्र अपनाते हुए एक पक्षी कार्रवाई कराई जा रही है। विधायक के दबाव में पुलिस प्रशासन के द्वारा बजरंग दल और आरएसएस के कार्यकर्ताओं को घर-घर उठाकर झूठे केस दर्ज कर रही हैं। कवर्धा में जितनी भी केस दर्ज किए गए, पुलिस तत्काल उसे खारिज करें नहीं तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन