Ghansyam Sharma / Sun, Feb 5, 2023 / Post views : 153
जितेंद्र तिवारी, बस्तर ,पत्रिका लुक
रविवार को ग्राम पंचयात मधोता 02 पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणो द्वारा बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का भव्य स्वागत किया गया। वही विधायक बघेल ने विकास कार्यों का लोकार्पण कर भैरवदेव व मावली माता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते बस्तर विधायक बघेल ने कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गिरोला के माता हिंगलजिन की पावन धरा पर आगमन हुआ था, उन्होंने बस्तरवासियों के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए देव गुड़ी कार्यों में खर्च आह्वान करने के लिए प्रत्येक वर्ष 10,000 हजार देने की घोषणा की है।
उन्होंने आगे काहा युवा शक्ति को सही दिशा देने और विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है।क्लब के माध्यम से युवा शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।शिक्षा और खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना में सहभागी बनने का अवसर उन्हें मिला है।क्लब के माध्यम से युवा शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।शिक्षा और खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना में सहभागी बनने का अवसर उन्हें मिला है। युवाओं को कुपोषण से दूर करने सामाजिक असमानता, कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान में जुड़कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
इस दौरान बस्तर विधायक बघेल ने मधोता 2 खैरगुडापारा में 300 मीटर सीसी रोड का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बस्तर एवं जिला पंचायत सदस्य एवं गणेश बघेल, जनपद सदस्य लखेश्वर कश्यप, जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य, लखमू राम ,कुंतला भंडारी,श्रीमती सावित्री तिवारी,बीरसिंह, कृपालु, रूद्रप्रताप, राजेश कुमार, ,नीलेदरी कश्यप, डोमू राम, गोविंद,रतपाल, तैसिंह, अर्जुन भंडारी, देवेंद्र, बचन, झुलकु राम, उदय, मंगतू, जयदेव, कोला, गुंजू, सुदर, फरशु, आसमन,रुमा मांझी, सहित समस्त ग्रामवासी व कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन