Ghansyam Sharma / Fri, Jun 10, 2022 / Post views : 172
कोंडागांव पत्रिका लुक।
बत्ती गुल सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप लोग बैरंगन लौटे घर क्योकि कुछ सरकारी दफ्तरों के जनरेटर मात्र शोपीस बन कर रह गए हैं । आपको बतादे की
मानसून से पूर्व विद्युत विभाग द्वारा नगर के अंदर बिजली लाइनों के सुधार हुआ कार्य जारी है। बिजली लाइन सुधार के मद्देनजर नगर के कुछ हिस्सों बिजली बंद की गई थी, बिजली बंदरहने के कारण तहसील कार्यालय एसडीएम कार्यालय कृषि विभाग नगर पालिका सहित अधिकांश शासकीय कार्यालयों में कामकाज ठप रहा, कार्यालयों में पहुंचने वाले कार्य ना होने से बैरंग घर लौटते दिखे ।
बिजली गुल रहने से तहसील कार्यालय में नक्शा खसरा निकालने अन्य कार्यों के लिए दूर दराज से पहुंचे ग्रामीण परेशान होते दिखे,ग्राम कमेला निवासी कपूरचंद पोयम, रूपसिंह पोयम व अन्य ने दावा किया बी1 , नक्शा निकालने तहसील कार्यालय पहुंचे थे। लाइट बंद रहने के कारण हमारा कार्य नहीं हो रहा। अब वापस गांव जा रहे हैं। दोबारा आना पड़ेगा।
तहसील कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर गजेंद्र कुमार ने बताया पिछले दो दिनों से पूरे दिन बिजली बंद रहने से तहसील कार्यालय के तमाम कार्य प्रभावित रहे।नामांतरण, डिजिटल, ईकोर्ट सहित
पूरे 50 पटवारियों का कार्य प्रभावित हो रहा।
जनरेटर बने शोपीस
तहसील कार्यालय में बिजली बंद रहने के दौरान विभागीय कार्य सुचारू रूप से संचालित करने कार्यालय परिसर में जनरेटर पहले से लग चुके है।तीन - तीन जनरेटर लगे रहने के बाद भी बिजली बंद रहने से विभागीय कार्य पूरे दिन अवरुद्ध होना जनरेटर के कार्य पर संदेह पैदा करता है। आखिरकार कार्यालय परिसर में लगे जनरेटर महज शोपीस बन चुके हैं।वही तहसीलदार कोंडागांव विजय मिश्रा ने बिजली बंद रहने से कार्य प्रभावित होने सहित लगातार 8 घंटे तक जनरेटर चलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन