Ghansyam Sharma / Tue, Jun 29, 2021 / Post views : 137
बालोद। ब्लॉक मुख्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नया बस स्टैंड के समीप स्थित मनरेगा कार्यालय परिसर में लगे लगभग 80 फीट ऊंचे इंटरनेट टावर में चढ़े युवक को अचानक कुछ लोगों ने देखा. लोगों को गलतफहमी हो गई कि कोई व्यक्ति टावर पर चढ़ गया है. कुछ ही मिनटों में यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते वहां लोगो की भीड़ जुटने लगी.
सूचना के बाद कुछ ही समय में थाना प्रभारी मनीष शर्मा टीम सहि मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जब मनरेगा कार्यालय में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह इंटरनेट कंपनी का कर्मचारी है जो बंद पड़े मनरेगा कार्यालय के इंटरनेट को ठीक करने चढ़ा है. और वह कई घंटों से सिग्नल मिला रहा है. साथ ही वह कार्यालय में नीचे कंप्यूटर में बैठे एक अन्य कर्मचारी के संपर्क में भी था. असल मामला पता चलते ही पुलिस व अन्य लोगों ने राहत की सांस ली.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन