Ghansyam Sharma / Sun, Dec 25, 2022 / Post views : 153
श्रद्धालुजनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
धर्म नगरी में भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारम्भ हुआ। अस्पताल वार्ड व पुलिस थाना के सामने जिला मुख्यालय कोण्डागाव में 25 दिसम्बर से 02 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाले भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ भव्य शोभायात्रा के साथ हो चुका है। 25 दिसम्बर को अपने मुखारवृन्द से भगवत भक्ति का निरूपण करने कोण्डागांव पहुंचे गोलोकवासी श्रद्धेय स्वामी टीकमाचार्य महाराज के परम शिष्य श्रद्धेय गोपालशरण महाराज श्रीकृष्ण मंदिर रायपुर को सुसज्जित रथ पर बिठाकर धमतरी की प्रसिद्ध बैन्डपार्टी के सुमधुर भक्ति संगीत के साथ भव्य शोभा एवं कलश यात्रा भगवती चैक से प्रारंभ कर मेन रोड सदर बाजार से राम मंदिर होते हुए गांधी चैक से वापस भागवत चैक पहुंची और जहां विधिविधानपुर्वक कलष स्थापना की गई। इस षोभा यात्रा में श्रद्धालुजन काफी संख्या में शामिल हुए।
ज्ञात हो कि भागवत मानस मण्डली कोण्डागांव वर्ष 1985 से भागवत ज्ञान महायज्ञ का आयोजन करता आ रहा है, इसी तारतम्य में वर्ष 2022-23 में भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन भागवत मैदान में शुरु किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में भागवत मानस मण्डली के अध्यक्ष टण्केश्वर पाणीग्राही, उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, सचिव मुकेश पाण्डे, सहसचिव जितेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेन्द्रसिंह गौतम, संरक्षक सदस्य श्रीधरप्रसाद पाणीग्राही, यशवन्तसिंह गौतम, एक रामास्वामी, अशोक मिश्रा, नलिन पांड्या, कन्हैया पाण्डे, लखनलाल पटेल, महेन्द्र यदु, जयलाल देवांगन, मांगीलाल बाफना, वीनूभाई पटेल, कार्यकारिणी सदस्य भूपेश पाणीग्राही, खेमेश्वर गौतम, लीलाधर आचार्य, कमल देवांगन, कृष्णमुरारी पाण्डे, रामशंकर पाण्डे, रवि मिश्रा, जैनेन्द्र ठाकुर, बृजेश तिवारी, दिलीप सोनी, अतुल ठाकुर, अवधेश गौतम, बिहारीलाल देहारी, दयानिधी पाण्डे, तरूण पाणीग्राही, अरूण अग्रवाल, सावन अरोरा, शम्मी अरोरा, घनश्याम पाणीग्राही, आशुतोष पाण्डे, सुशीला गौतम, शांति पाण्डे, के.पार्वती नायडू, जानकी पाणीग्राही, अंजली पाणीग्राही, सुमन गौतम, भूमिका गौतम, नीलम पाण्डे, जयश्री देवांगन, कुसुम श्रीवास्तव, लक्ष्मी मिश्रा, लता ठाकुर, रेखा ठाकुर, सुशीला पाण्डे, कुसुम श्रीवास आदि सहित अन्य श्रद्धालुजन अपना अमूल्य योगदान देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन