Ghansyam Sharma / Fri, Feb 10, 2023 / Post views : 155
नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दो अज्ञात लोगों ने घर मे गोली मार कर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला मुख्यालय के अस्पताल में लाया गया है। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। सूत्र बता रहें हैं की ओरछा रोड स्थित छोटे डोंगर में अपने घर में संतोष साहू टीवी देख रहे थे तभी दो अज्ञात लोग घर में घुसे और सन्तोष के सिर पर गोली मार दी और भाग खड़े हुए। इसके बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। 50 मीटर दूर स्थित थाने से पुलिस की टीम पहुंची और संतोष को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद संतोष को मृत घोषित किया। वही इस पूरे मामले पर नारायणपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने कहा जांच के बाद ही पूरी बातें बताना संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन