Ghansyam Sharma / Wed, Sep 20, 2023 / Post views : 141
कांकेर। पत्रिका लुक (आशीष परिहार)
पखांजुर थानांतर्गत रतन स्वीट्स कि दुकान के ऊपर वाले कमरे में महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मंगल मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पीड़िता पीव्ही 30 योगेंद्र नगर निवासी 32 वर्षीय मोनिका राय पति सानुल राय ने पुलिस को बताया कि रतन स्वीट्स पखांजूर में काम करती हूं और काम करने वाले सभी स्टाफ को काम करने का आडर देती हूं। रतन स्वीट्स दुकान में काम कर रही थी समय करीबन 12.50 बजे मालिक रतन दास ने बोला कि बेटा गमला और छलनी कपड़ा उपर से लेकर आओ बोलने पर मैं उपर गमला और छलनी कपड़ा लेने गई। उपर में काम कर रहे मंगल मण्डल ने मुझे रोक दिया और बोला तु इधर मत आना तेरे को देखता हूं तो मुझे बहुत गुस्सा आता है। तो मैं बोली कि रतन दास ने मुझे गमला और छलनी कपड़ा जल्दी लाने बोला है, मैं लेकर जाऊंगी तो उतने में आरोपी ने गाली गलौज करते हुए बांए हाथ को पकड़ कर धक्का देते हुए भगा रहा था, मैं नहीं गई तो मंगल ने हाथ से बांए गाल में थप्पड़ मार कर मुझे गिरा दिया और बोला यहां से भाग जा नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। फिर मैं निचे आकर रतन सेट और वहां काम करने वाले मिन्टु मण्डल, गौरंग को पूरी बात बताई हूं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन