Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा |

: 100 करोड़ टीकाकरण डोज पूर्ण होने पर दहिकोंगा में समारोह का हुआ आयोजन

Ghansyam Sharma / Thu, Oct 21, 2021 / Post views : 147

Share:

मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने मानव श्रृंखला से बनाया 100 का प्रतीक

कोंडागांव। गुरूवार को देश में 100 करोड़ वैक्सिनेशन का लक्ष्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दहिकोंगा में 100 प्लस टीकाकरण डोज समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 टीआर कुंवर एवं ग्राम सरपंच सनाय नेताम की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। जहां डॉ0 टीआर कुंवर ने कहा कि टीकाकरण अभियान के दौरान सभी विभागों के समन्वय से लोगों को टीके लगाने का कार्य सम्पन्न किया जा रहा है। इसमें जिले की मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है। टीकाकरण अभियान के लिये सभी कार्यकर्ताओं को बहुत से विरोधों एवं अफवाहों का सामना करना पड़ा था। जिससे किसी का भी मनोबल डगमगा सकता था। परंतु मितानिनों एवं आंगनाबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने जमीनी स्तर पर जागरूकता प्रसार कर लोगों को टीकाकरण केन्द्रों तक लाने का कार्य किया। इसी का परिणाम है कि आज जिले में 98 प्रतिशत 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एवं 68 प्रतिशत से अधिक 18 से 44 वर्ष के युवाओं को कोरोना के टीके लगाये जा चुके हैं।   
इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों को प्रोत्साहित करते हुए कोरोना काल में उनके योगदान हेतु सभी अतिथियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा सभी को स्वल्पाहार भी कराया गया। इस अवसर पर पीएचसी कोण्डागांव में भी 100 करेाड़ डोज के उपलक्ष्य में रंगोली बनाकर एवं केक काटकर सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा इसे उत्सव के रूप में मनाया गया। 
इस दौरान आये मितानिनों, आंगनाबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, शिक्षकों ने मिलकर 100 करोड़ टीकाकरण डोज पूर्ण होने पर मानव श्रृंखला द्वारा 100 का प्रतीक चिन्ह बनाकर रंग बिरंगे गुब्बारों के माध्यम से हर्ष व्यक्त किया। इस समारोह में बीएमओ सूरज सिंह राठौर, नंदकिशोर दीवान, प्राचार्य टीपी जोशी, डीआईओ रूद्र कश्यप, यूनिसेफ से सिमरन कौर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से झम्मन वर्मा, नीरज सोरी, सुनिता सरकार, शशिकला पोयाम, सुपरवाईजर संतराम नाग भी शामिल हुए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement