Ghansyam Sharma / Thu, May 25, 2023 / Post views : 154
गोठान समूह की महिलाओं ने भाजपा नेताओं ने कहा हमसे आकर पूछना था क्या हकीकत
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भाजपा का चलबो गोठान खोलबो पोल पर तंज कसते हुए कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मलताम ने कहा कि भाजपा कर्यक्रम चलबो गोठान बोलबो झूठ करबो सरकार ला बदनाम इसी तर्ज पर भजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महामंत्री केदार कश्यप, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, लता उसेंडी सहित भाजपा के नेता व कार्यकर्ता ने 24 मई को शाम 5 बजे लगभग बड़ेकनेरा गोठान का निरक्षण किया ओर जमकर झूठा बयान देकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योकि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इस लिए गोठान को लेकर कांग्रेस सरकार को बदनाम किया जा रहा है। भाजपा कितना भी झूठ बोल ले लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के इस झूठ को भली भांति जान चुकी हैं।
जिला पंचायतअध्यक्ष ने आगे बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है बड़ेकनेरा के गोठान में गाय,बकरी मुर्गी, मछली , गोबर खाद नहीं है। गोठान के नाम पर लूट व भ्रष्ट्राचार हो रहा है । मैं भाजपा के नेताओ से कहना चाहता हूं कि वे गोठान की महिला समूह से पूछ लें।कि क्या सच्चाई है । गोठान से महिलाओं के द्वारा पर्याप्त मात्रा में वर्मी कंपोस्ट खाद बनाया जा रहा और लगभग 40 हजार रुपये का महिला समूह को फायदा हुआ है और गाय बकरी, अन्य की बात की जाए तो इस गोठान का महिलाएं संचालन करती हैं, महिलाएं रात में पशुओं को दाना पानी नहीं दे पाते इस कारण शाम के समय महिलाएं पशुओं को अपने घर में ले जाते हैं ताकि उनको दाना पानी दे सके । माननीय प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा नेता गोठान में आए थे उस समय समूह के लोग पशुओं को अपने घरों में ले गए थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के नेताओ को गोठान महिला समूह से एक बार मुलाकात करते तो हकिहत आपको पता चल जाता ओर आपको झूठ बोलने की जरूरत नहीं पड़ती।
गोठान की समूह ने बताया
गोठान समूह की महिलाओं ने बताया कि कल भाजपा के नेता बड़ेकनेरा गोठान में आए हुए थे ऐसा खबर हमने सुना व समाचार में पढ़ा, पढ़कर बहुत बुरा लगा है हम समूह के लोगों को, भाजपा नेताओं द्वारा निरक्षण व फोटो खींचकर यह बता रहे हैं कि इस गोठान में गाय, बकरी, गोबर खरीदी, गोबर खाद कुछ भी नहीं बन रहा है । भाजपा नेताओं को एक बार समूह के।महिलाओं से मुलाकात कर के पूछना था कि जो आरोप गोठान को लेकर लगाया है वो सरासर गलत है, गोठान में सारी गतिविधियां चल रही है ओर पैसे भी कमा रहे हैं।
रीता पटेल, गोठान क्लस्टर प्रभारी
रीता पटेल, गोठान क्लस्टर प्रभारी ने गोठान को लेकर बताया कि मुर्गी सेट बना हुआ है मुर्गी पालन भी की जाती हैं अभी गर्मी के चलते मुर्गी पालन नहीं किया जा रहा है क्योंकि गर्मी के कारण बहुत सारी मुर्गी मर जाती है ओर नुकसान होगा जिसकी भरपाई कौन करेगा। गोठान में दूसरा ओर भी काम चलता है गाय, बकरी, पालन होता है समुह के लोग सुबह पशुओं के।लेकर आते हैं और दोपहर को घर ले जाते हैं। साथ ही गोबर खरीदी की जा रही है, खाद भी बनाया जा रहा है साथ ही मिर्ची की खेती की जा रही थी मिर्ची के पौधे में बीमारी लगने के कारण पौधे को निकाला गया है ताकि फिर से पौधा लगाया जा सके। मैने भी समाचार में पढा की भाजपा के लोग गोठान में आए थे और खाली टैंक का फोटो खींचकर ले गए, अभी भी टंकी में गोबर भरा हुआ है खाद तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन