Ghansyam Sharma / Tue, May 25, 2021 / Post views : 144
रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने बताया कि आज चेम्बर ने मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जी को पत्र जारी कर आगामी 28 मई 2021 को जीएसटी कांऊसिल की होने वाली 43 वीं बैठक हेतु जीएसटी में आवश्यक सुधार हेतु अपने सुझाव दिये है।
श्री अमर पारवानी ने मंत्री जी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एवं व्यापारिक संगठनों की एक मिटिंग हुई थी, जिसमे जीएसटी सरलीकरण एवं विसंगतियो को दूर करने हेतु औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा सुझाव दिए गए थे । प्राप्त सुझावों का बिन्दुवार विष्लेषण करते हुए पत्र में इन सुझावों को बैठक में रखे जाने हेतु मंत्री जी से अनुशंसा किए जाने का आग्रह किया गया है ।
चेम्बर अध्यक्ष श्री पारवानी ने मंत्री जी से कहा की वर्तमान में व्यापारी वर्ग जीएसटी की दरों से जितना परेशान नही है उससे अधिक परेशान जीएसटी में परिवर्तन की दरों (जीएसटी के प्रावधानों में निरंतर हो रहे संशोधनों) से है । अत: यह सुनिश्चित किया जाए कि जीएसटी के प्रावधानों में संशोधन कम हो एवं संशोधन वित्तीय वर्ष के प्रारंभ से ही लागू हो। श्री पारवानी ने मंत्री जी से निवेदन किया कि व्यापार एवं उद्योग के हित मे तथा जीएसटी के सरलीकरण के दिशा में उपरोक्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए कानून बनाया जाना न्यायोचित होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन