Ghansyam Sharma / Thu, May 13, 2021 / Post views : 143
0-कोरोना संक्रमण के चलते लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईद -उल-फितर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ईद का यह पर्व परस्पर प्रेम, सौहाद्र्र और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें ऊंच-नीच, छोटे-बड़े का भेदभाव भुलाकर एक - दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है। ईद, वास्तव में सामाजिक समरसता का त्यौहार है। मुख्यमंत्री ने खुशी के इस पर्व को लोगों से सदभाव के साथ मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने और देश-प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और अमन-शांति के लिए दुआ करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन