Ghansyam Sharma / Sun, May 30, 2021 / Post views : 131
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी आमापारा में कुंए की मिट्टी धसकने के कारण वहां कार्यरत तीन श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने मृतक श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए तीनों श्रमिकों के परिजन को पांच लाख 25 हजार -पांच लाख पच्चीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश सूरजपुर कलेक्टर को दिए। जिसके परिपालन में सूरजपुर कलेक्टर द्वारा तीनों मृतक श्रमिकों के परिजन को 5.25 लाख-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर श्रमिकों के परिजन को प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन