Ghansyam Sharma / Fri, May 16, 2025 / Post views : 165
मोहला-मानपुर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में भाग लिया। उनके साथ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह उपस्थित थे। यह शिविर सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें सीतागांव सहित 8 ग्राम पंचायतों को क्लस्टर के रूप में शामिल किया गया था।
मुख्यमंत्री ने शिविर में उपस्थित हितग्राहियों से सीधा संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ कार्य कर रही है। अब तक राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 15 हजार मकान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए हैं। महतारी वंदन योजना से पात्र महिलाओं को लाभ मिल रहा है। धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई है।
सरकार ने नामांतरण, हक त्याग जैसी भूमि संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाया है। अटल डिजिटल सेवा केंद्र 1460 ग्राम पंचायतों में स्थापित किए गए हैं, जिन्हें आगे सभी पंचायतों तक बढ़ाया जाएगा। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण हेतु नया रायपुर में संग्रहालय स्थापित किया गया है। सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री ने शिविर में कई घोषणाएं कीं—सीतागांव उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास निर्माण, सीतापुर में हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन और अंबागढ़ चौकी में 132 केवी सब स्टेशन की स्थापना। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को जाल, राशन कार्ड, 'खुशियों की चाबी' आदि वितरित किए गए। स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया और पेंशन तथा अन्य योजनाओं के लाभ दिए गए। मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। समाधान शिविरों के माध्यम से लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है।
sotradprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन