Ghansyam Sharma / Thu, Jul 1, 2021 / Post views : 182
गरियाबंद। वर्षा ऋतु में संभावित बाढ़ व आपदा से बचाव के लिए नगर सेना गरियाबंद के सैनिकों ने तौरंगा डैम में मॉक ड्रिल किया. इस दौरान नगर सेना के जवानों ने मौजूद लोगों को बाढ़ से बचाव और संकट में फंसे व्यक्ति को बचाने का तरीका बताया.
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांकर नाथ के मार्गदर्शन में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान नगर सैनिक जवान को बांध में तैराकर उनकी तैराकी क्षमता का आंकलन किया गया. इस दौरान जवानों ने बाढ़ बचाव में काम आने वाले एलमुनियम बोट मोटर, लाइव बॉय जैकेट सहित अन्य उपकरणों व सामग्रियों का परीक्षण किया.
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भोज राम पटेल, पांडुका थाना प्रभारी बसंत बघेल, फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर नायक, यशवंत साहू, लांस नायक जितेंद्र सेन, चंपू साहू, रामलाल, मोती भारती तथा अन्य 25 जवान उपस्थित थे.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन