Ghansyam Sharma / Wed, Feb 15, 2023 / Post views : 162
नारायणपुर । पत्रिका लुक
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 45वीं बटालियन जिले में विगत कुछ समय से लगातार सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में 15 फरवरी को भानु प्रताप सिंह , कमांडेंट 45वी वाहिनी के मार्गदर्शन में कन्हारगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के अंदरूनी गांव कन्हारगांव, कोहमेट्टा, मारागारा के लगभग 250 ग्रामीणों को जरूरी उपयोग हेतु विविध वस्तुएं, बर्तन , कम्युनिटी किचन के बर्तन आदि का वितरण किया गया है। इस प्रकार का सिविक एक्शन कार्यक्रम आगामी दिनों में भानु प्रताप सिंह कमांडेंट 45वीं वाहिनी के मार्गदर्शन एव समन्वय में नारायणपुर के अंदरूनी वाले इलाके में चरणबद्ध आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस अयोजन में रोशन सिंह असवाल द्वितीय कमान 45वीं वाहिनी ने ग्रामीणों
को संबोधित करते हुए कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को अपना मित्र समझे बटालियन ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ साथ सहायता व विकास हेतु सदैव तत्पर रहता है। उपरोक्त आयोजन के दौरान डॉक्टर साईं कुबेर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें साफ सफाई और स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने का परामर्श दिया व आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां वितरित की । उक्त सिविक एक्शन प्रोग्राम/मेडिकल कैम्प में ग्रामीणों ने बड़ चढ़ कर लाभ उठाया व ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की । इससे यह प्रतीत होता है कि वाहिनी नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ साथ सामाजिक दायित्व में भी बखूबी सहभागिता निभा रही है, और अपने उत्तरदायित्व वाले क्षेत्र में मैत्रीपूर्ण संबध स्थापित करने के साथ-साथ लोगों को मदद करने में भी सफल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन