Ghansyam Sharma / Mon, Aug 18, 2025 / Post views : 177
कोण्डागांव। पत्रिका लूक
जिला मुख्यालय के DNK ग्राउंड में सोमवार से एक ऐसा आंदोलन शुरू हो गया है जिसने पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को संकट में डाल दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पकड़ी है।
जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने साफ कहा – हम संविलियन और स्थायीकरण जैसी मूलभूत मांगों के बिना पीछे नहीं हटेंगे। उनकी सूची में पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, पारदर्शी कार्य मूल्यांकन, 27% लंबित वेतन वृद्धि, अनुकंपा नियुक्ति, महिला कर्मियों हेतु विशेष अवकाश नीति, ट्रांसफर सुविधा और 10 लाख रुपये का कैशलेस बीमा जैसी माँगें शामिल हैं।
जिले के कुल 581 NHM कर्मचारी इस आंदोलन का हिस्सा बने हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगर हड़ताल लंबी खिंचती है तो खासकर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि सरकार इन मांगों पर कितना गंभीर रुख अपनाती है—क्योंकि सवाल केवल कर्मचारियों का ही नहीं बल्कि हजारों मरीजों की जिंदगी का भी है।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन