Ghansyam Sharma / Wed, Aug 3, 2022 / Post views : 154
छोटे घोटालेपर कार्यवाही, बड़े घोटाले BRGF पर कब तलक होगी कार्यवाही
कोंडागाव पत्रिका लुक।
नगर पालिका परिषद कोंडागांव में एक छोटे से अनियमितता पर CMO नगर पालिका अधिकारी विजय कुमार पांडे को छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं। लेकिन वही कोंडागांव जिला पंचायत के पूर्व सीईओ पर लाखों रुपये के भष्ट्राचार का आरोप लगने व जांच रिपोर्ट में भीअनियमितता पाए जाने के बाद भी कार्यवाही नहीं करना सन्देह को जम देता हैं। लोगों का कहना है कि एक चिंदी चोर पर कार्यवाही पर बड़े भष्ट्राचार को अंजाम देने वाले पर शासन प्रशासन कार्यवाही करेंगा कब? 
खेर हम बात कर रहे हैं नगर पालिका cmo की आपको बतादे की
छत्तीसगढ़ राज्य नगरपालिका भर्ती तथा सेवा शर्ते नियम 2017 के नियम 33 के प्रावधान अंतर्गत विजय कुमार पांडे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद कोंडागांव को अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में पांडे का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर नियत किया गया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी पांडे पर नगर पालिका परिषद कोंडागांव में पदस्थापना के दौरान बोर खनन कार्य हेतु आमंत्रित निविदा में छत्तीसगढ़ नगर पालिका मेयर इन कौंसिल ,प्रेसिडेन्ट इन कौंसिल के काम-काज का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियां एवं कर्तव्य नियम 1998 का पालन नहीं करने, श्रमिक प्रदाय हेतु आमंत्रित ई-निविदा में भंडार क्रय नियम का उल्लंघन करने एवं रायपुर नाका स्थित दुकान आबंटन हेतु नीलामी की कार्यवाही में प्रतिस्पर्धा के अभाव में भी नीलामी कर निकाय को आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन