Ghansyam Sharma / Sun, Sep 25, 2022 / Post views : 145
निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाने के अंतिम तिथि 30 सितंबर तक
कोंडागांव/नारायणपुर । पत्रिका लुक
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशनुसार नारायणपुर जिले में भी कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को 15 जुलाई से 30 सितंबर तक निःशुल्क प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। जिसके कुछ ही दिन शेष है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने नारायणपुर जिले के आम नागरिकों से अपील है की जिन लोगों को कोविड टीका के दूसरी डोज लगवाए 6 महीने या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके है, अपना पंजीयन कोविन पोर्टल पर करवाएं और नजदीकी शासकीय टीकाकरण केंद्र जाकर कोविड बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 30 सितंबर तक ही निःशुल्क बूस्टर डोज लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है की कोविड वैक्सीनेशन आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह विशेष टीकाकरण अभियान 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक 75 दिनों तक चलाया जा रहा है। नारायणपुर जिले के सभी शासकीय कोविड टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को पहली और दूसरी खुराक की ही तरह प्रिकॉशन/बूस्टर डोज भी निःशुल्क लगाया जाएगा।
सूत्र-pro नारायणपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन