Ghansyam Sharma / Thu, Nov 17, 2022 / Post views : 160
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी सहायिका की सराहना की वही स्कूल के अनुपस्थित शिक्षको को नोटिस जारी करने के निर्देश
कोंडागांव/नारायणपुर
नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज अपने सघन दौरा कार्यक्रम के तहत् नारायणपुर जिले के फरसगांव के आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूल और कोंगरा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के दौरान बच्चों के
भोजन कक्ष, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर सुविधा मिले इस बात का ध्यान रखें। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने बच्चों को चॉकलेट बाटे तथा किचन में जाकर बच्चो के लिए बने भोजन को देखा और सहायिका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए बनने वाले भोजन में आवश्यक रूप से बाड़ी में उगे भाजी डालकर बनाये।इसके बाद कलेक्टर ने फरसगांव के स्कूल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में दर्ज और उपस्थित बच्चो की जानकारी ली तथा अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन