Ghansyam Sharma / Sun, Sep 26, 2021 / Post views : 146
कोंडागांव। शनिवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा अपने केशकाल प्रवास के दौरान मुरवेण्ड के निकट एनएच 30 पर प्राकृतिक मनोरम दृश्यों के बीच बनाए जा रहे लिमदरहा मिड वे का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि यह मिड वे एनएच 30 पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक विश्राम का स्थान होगा। यहां पर खाने पीने की व्यवस्था के साथ रिसोर्ट एवं रेस्टोरेंट के साथ वोटिंग एवं वाटर स्पोर्ट भी किए जा सकेंगे। इस स्थान पर बर्ड सेंचुरी के साथ वन्यजीवों को भी निकट से देखा जा सकेगा।

लिमदरहा में स्टॉप डैम का निर्माण कर वाटर रिजर्वायर तैयार करते हुए प्राकृतिक रिजर्वायर को समृद्ध किया गया है। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के दौरान कार्य को तेजी से करने को कहा। इसके लिए उन्होंने लैंडस्कैपिंग, प्लांटेशन के साथ स्थल की साफ-सफाई तथा पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम दीनदयाल मंडावी, ईई आरईएस अरुण शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ एसके नाग, परियोजना अधिकारी त्रिलोकी अवस्थी, डीएमएम विनय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन