Ghansyam Sharma / Tue, Jun 21, 2022 / Post views : 148
कोंडागांव /नारायणपुर पत्रिका लुक।
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज जिले की एक मात्र नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 साकड़ीबेड़ा के निवासियों के लिए बनाए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्य पूरी गुणवत्ता एवं समय सीमा में पूर्ण करें । वार्डवासियों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की समस्या न हों इसका विशेष ध्यान रखा जाए। वार्डवासियों की लंबे समय से की जा रही मांग पर 2 करोड़ 2 लाख रूपये की लागत से साकड़ीबेड़ा वार्ड में सीसी सड़क, गार्डवॉल एवं पुलिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से वार्डवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन