Ghansyam Sharma / Sun, Jan 26, 2025 / Post views : 169
अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय परिसर में झण्डा फहराया। उन्होंने इस अवसर पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा कर्मचारीगण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
सोत्र-prokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन