Ghansyam Sharma / Mon, Mar 4, 2024 / Post views : 184
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया गया
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने रविवार को कोपाबेड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरोग्य केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली और मापदंड अनुसार सभी प्रकार की दवाइयां तथा जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नोडल अधिकारी डॉ.रूद्र कश्यप, बीएमओ डॉ.दिव्या तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Sotrcgpro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन