Ghansyam Sharma / Wed, May 7, 2025 / Post views : 182
छात्राओं ने जनदर्शन में की थी शिकायत, कलेक्टर ने लिया त्वरित संज्ञान
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में रह रही छात्राओं द्वारा छात्रावास की समस्याओं को लेकर की गई शिकायतों के मद्देनज़र कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को स्वयं छात्रावास का निरीक्षण किया।
आपको बतादें कि बीते मंगलवार को जनदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपने पालकों के साथ कलेक्टर से मुलाक़ात कर छात्रावास में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया था। छात्राओं ने साफ-सफाई, आवश्यक फर्नीचर, रसोई व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड और अधीक्षिका की अनुपस्थिति जैसी प्रमुख समस्याएं सामने रखीं।
कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए अगले ही दिन छात्रावास पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में पर्याप्त फर्नीचर नहीं है, मेस की कोई व्यवस्था नहीं है, सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड की नियुक्ति नहीं की गई है तथा अधीक्षिका का पद भी रिक्त है, जिससे उन्हें कई व्यवहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर ने छात्राओं की मांगों को जायज़ मानते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्या समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्राओं की सुरक्षा व सुविधा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आवश्यक सभी व्यवस्थाएं शीघ्र की जाएंगी।
सोत्रprokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन