Ghansyam Sharma / Sun, Dec 28, 2025 / Post views : 259
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी का 140वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जिलेभर से कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवी घोष ने स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी और तब से लेकर आज तक पार्टी ने देश की आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिसके परिणामस्वरूप देश को आजादी मिली।
रवी घोष ने आगे कहा कि आजादी के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक योगदान दिया है। चाहे उद्योगों का विकास हो, विज्ञान और तकनीक में प्रगति हो या आम जनता के अधिकारों की रक्षा—कांग्रेस पार्टी हमेशा अग्रणी रही है। “सुई से लेकर हवाई जहाज तक” देश को आगे बढ़ाने में कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है कि हम ऐसी पार्टी से जुड़े हैं, जिसने देश के निर्माण में निर्णायक योगदान दिया।
स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने जिले के सभी कांग्रेसजनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व जिला अध्यक्ष झूमुक दीवान सहित कोंडागांव जिले के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन