Ghansyam Sharma / Fri, Jul 18, 2025 / Post views : 185
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-तीन स्थित पदुम नगर निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तड़के सुबह 5 बजे की गई छापेमारी ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। ईडी की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेसियों में गहरा आक्रोश देखा गया।
इसी के विरोध में 18 जुलाई शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दहीकोंगा चौक में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने ईडी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना था कि यह कार्रवाई पूर्णतः राजनीति से प्रेरित है और भाजपा सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भूपेश बघेल जनता की आवाज़ हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार कर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे दमनकारी कदम बंद नहीं हुए तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिला अध्यक्ष झुमका लाल दीवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन