Ghansyam Sharma / Fri, Jan 30, 2026 / Post views : 234
फरसगांव। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
धान खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार हल्लाबोल करते हुए चक्का जाम किया। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसगांव के नेतृत्व में किए गए इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व किसान शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धान खरीदी केंद्रों में समय-सीमा की कमी, तौल में अनियमितता, भौतिक सत्यापन व एग्रीटेक प्रक्रिया में देरी के कारण हजारों किसान अब तक धान विक्रय से वंचित हैं। इससे किसानों को आर्थिक संकट

का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि धान खरीदी की अवधि तत्काल बढ़ाई जाए और सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाए।
चक्का जाम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर ज्ञापन लिया। कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। आंदोलन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन