Ghansyam Sharma / Wed, Apr 14, 2021 / Post views : 157
रायपुर। दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना का संक्रमण किस तेजी से बढ़ रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां जितने लोगों की जांच हो रही है, उनमें से हर चौथा शख्स कोरोना पॉजिटिव मिल रहा है।
जबकि पिछले वर्ष ऐसे हालात नहीं थे। महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है। आठ दिनों के आंकड़े चौकाने वाले आए हैं। संक्रमित मरीजों के साथ मौत का आंकड़ा भी डरवाना है। शवों को रखने की जगह तक नहीं है।
तीन से चार दिन में मिल रही रिपोर्ट
दो तरह से कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट तो 15 से 30 मिनट के अंदर आ जा रही। जबकि आरटीपीसीआर टेस्ट में छह से 24 घंटे का समय लगता है। लेकिन यहां तीन से चार दिन बीतने के बाद भी लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन