Ghansyam Sharma / Wed, Jun 16, 2021 / Post views : 152
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के नेतृत्व में संसदीय सचिवों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गठित मनोज कुमार पिंगुआ कमेटी के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को पदोन्नति में आरक्षण प्रदान करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा
इस मौके पर संसदीय सचिव और विधायक सर्व शिशुपाल सोरी, इन्द्रशाह मंडावी, चन्द्रदेव प्रसाद राय और गुरुदयाल सिंह बंजारे प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन