Ghansyam Sharma / Wed, Mar 23, 2022 / Post views : 151
कोंडागांव सीपीआई कोण्डागांव के द्वारा शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की कुर्बानी पर लाल सलाम की जय घोष की सलामी देते हुए याद किया। सीपीआई जिला परिशद् कोंडागांव इकाई ने 23 मार्च 2022 को देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की कुर्बानी को यादकर क्रांतिकारी गीत ए भगत सिंह तू जिंदा है, हर एक लहू के कतरे में, इंकलाब के नारे में का स्मरण किया। ज्ञात हो कि सीपीआई के कम्युनिश्टों ने विकास नगर कोंडागांव में शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के छायाचित्र में माल्यार्पण कर देश को आजादी दिलाने हेतु दी गई कुर्बानी को याद किया। 
सीपीआई नेता शैलेश शुक्ला ने सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन करते हुए कहा कि सरदार भगत सिंह के द्वारा कही गई वह बात कि जो आजादी मिलेगी वह पूरी आजादी नहीं होगी, बल्कि गोरे अंग्रेजों से सत्ता का हस्तांतरण भूरे अंग्रेजों के हांथों में चला जाएगा और जहां कुछ प्रतिषत लोग आजाद तथा अधिकांष लोग गुलाम होंगे। का सच इस मायने में साबित हो रहा है कि आज देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं और वर्तमान में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही जोर-षोर से मनाया जा रहा है, लेकिन वहीं देष सहित कोण्डागांव जिले की अधिकांश जनता सही मायने में शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था पाने से वंचित होने के साथ ही है, ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कुछ माह नहीं बल्कि सालों भटकते देखे जा सकते हैं। आज भी देश में वही नीति अपनाई जा रही है, जो गुलामी के दौरान अंग्रेजों के द्वारा अपनाई जाती थी, यानि फुट डालो, राज करो की नीति का। आज भी देश में राजनीतिक दलों के द्वारा धर्म, जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है और देष के नागरिक वास्तविक षिक्षा के अभाव में ऐसी राजनितीक शड़यंत्र में आसानी से फंसते भी नजर आ जाते हैं। शहीदों को नमन किए जाने के दौरान सीपीआई कोंडागांव के जिला सचिव तिलक पाण्डे, शैलेश शुक्ला, बिसम्बर मरकाम, सुखचरण बघेल, दिनेश मंडावी, छबीलाल नेताम, चुन्नीलाल कश्यप, मुकेश मंडावी, बिरज नाग आदि कम्युनिश्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन