Ghansyam Sharma / Thu, Mar 23, 2023 / Post views : 155
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
केशकाल विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बांसकोट में गुणवत्ता हीन सीसी सड़क निर्माण का मामला सामने आने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी दिनेश मरकाम ने बांसकोट में गुणवत्ता हीन सीसी सड़क निर्माण की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है तथा आगे कहा है मजदूरों को तत्काल मजदूरी दिलाएं अधिकारी। उन्होंने कहा दोषियों पर कार्यवाही नही होने से सीपीआई आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिसकी पुरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ग्राम पंचायत बांसकोट में सीसी सड़क का निर्माण हुआ है, निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क का गुणवत्ता हीन निर्माण किया गया है ,जिसके चलते सड़क बनने कि कुछ दिनो बाद ही सडक जगह जगह उखड़ने लगा है।वही सड़क निर्माण में कार्य करने वाले मजदूरों को मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया गया है, जब ग्रामीण अधिकारियों से शिकायत करते हैं तो अधिकारी पहुंचकर जांच के नाम पर खानापूर्ति कर दोषीयों को बचा रहे ,विधानसभा उपाध्यक्ष व उत्कृष्ट विधायक के विधानसभा क्षेत्र में ही अधिकारी स्तर हीन निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार इस तरह भ्रष्टाचार को खुलेआम अंजाम दे रहे ,जिससे लगता है अपने आकाओं के संरक्षण में ही ठेकेदार गुणवत्ता हीन निर्माण को अंजाम दे रहे , मजदूरों को मजदूरी भुगतान भी नहीं कर रहे ,मजदूरी भुगतान कराने व गुणवत्ता हीन सीसी सड़क निर्माण कार्य की जांच सहित जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही नहीं होने से सीपीआई आंदोलन करने को बाध्य होगी ,जिसकी पुरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन