Ghansyam Sharma / Wed, Jan 21, 2026 / Post views : 234
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
देश में बढ़ती सांप्रदायिकता के खिलाफ शिक्षा और जागरूकता को सबसे सशक्त हथियार मानते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा चलाए जा रहे ‘कलम अभियान’ के तहत सीपीआई जिला परिषद कोण्डागांव ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को कलम एवं जागरूकता पर्चे वितरित किए।
मंगलवार को सीपीआई के पदाधिकारी जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव के बार रूम पहुंचे, जहां उन्होंने अधिवक्ताओं को अभियान की जानकारी देते हुए शिक्षा की ताकत से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि हिंसा और नफरत का जवाब शिक्षा और संवाद से ही दिया जा सकता है।
सीपीआई ने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के संदेश—
“हिंसा का जवाब शिक्षा से दें, आइए कलम उठाएं और भारत को मजबूत बनाएं”
को समाज में फैलाने में सहयोग करें तथा अपने आसपास शिक्षा का प्रकाश फैलाकर देश को मजबूत बनाने में योगदान दें।
अधिवक्ताओं ने सीपीआई की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
इस दौरान सीपीआई कोण्डागांव जिला सचिव शैलेश, सहायक सचिव दिनेश मरकाम, अधिवक्ता संघ कोण्डागांव के अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष असलम खान, संजय शार्दुल, प्रशांत दत्ता, तिलक पाण्डे, अनीष श्रीवास्तव, श्री पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन