Ghansyam Sharma / Sat, Sep 6, 2025 / Post views : 196
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शहर के मुख्य बस स्टैंड के सामने शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब गणेश झांकी और विसर्जन जुलूस के दौरान एक युवक डिवाइडर पार कर रहा था। जैसे ही उसने बिजली के खंभे और लोहे के हिस्से को छुआ, तेज करंट की चपेट में आ गया। युवक मौके पर ही ज़मीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से झुलस गया।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हालांकि युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एनएच-30 के डिवाइडर में लगे बिजली के खंभे से करेंट दौड़ रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सप्लाई बंद कर सुधार कार्य शुरू किया।
बिजली विभाग का कहना है कि डिवाइडर का काम NHAI द्वारा कराया गया है, जिससे फॉल्ट का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। एहतियातन पूरी डिवाइडर लाइन की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। विभाग ने बताया कि रविवार सुबह विस्तृत जांच व सुधार के बाद ही सप्लाई बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन