Ghansyam Sharma / Sat, Dec 6, 2025 / Post views : 189
विश्रामपुरी। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमी के आश्रित ग्राम गोविंदपुर के चनाभरी जंगल में शनिवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति का सिर कटा क्षत–विक्षत शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की भयावह स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में भारी दहशत है और घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएँ चल रही हैं।
मृतक की पहचान ग्राम बड़गांव निवासी लछिंदर पांडे (52 वर्ष) पिता तेजूराम पांडे के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक बुधवार को विश्रामपुरी साप्ताहिक बाजार गया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। शुरू में परिजनों ने यह मानकर खोजबीन नहीं की कि वह किसी रिश्तेदार के घर रुक गया होगा, लेकिन दो दिन तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
शनिवार को चनाभरी जंगल में पशु चराने गए ग्रामीणों ने सिर रहित शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही विश्रामपुरी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा व मर्ग कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन