Ghansyam Sharma / Tue, Jul 12, 2022 / Post views : 143
कोंडागांव पत्रिका लुक।
12 जुलाई 2022 को परंपरा अनुसार उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर बालाजी राव द्वारा कोंडागांव जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिले में बहुत तेज बारिश होने के बावजूद कोंडागांव जिले के सभी अधिकारी एवं जवान निरीक्षण हेतु निर्धारित वर्दी में शामिल हुए। डीआईजी द्वारा सर्वप्रथम जिला पुलिस के अधिकारी एवं जवानों का दरबार लगाकर उनसे चर्चा की गई। दरबार के दौरान डीआईजी साहब द्वारा सभी जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए बेसिक पुलिसिंग एवं

सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया। उप पुलिस महा निरीक्षक द्वारा कोंडागांव जिले में पुलिस के वार्षिक कार्य योजना पर भाषण दिया गया। आमजन की शिकायत पुलिस के व्यवहार से रहती है अतः सभी अधिकारी एवं जवानों को अपने आचरण एवं व्यवहार सुधार लाते हुए अच्छे पुलिसिंग करने के आदेश दिए गए। साथ ही बेसिक पुलिसिंग करते हुए पुलिस के समक्ष आए पीड़ित पक्ष के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्याएं सुनने निर्देशित किया गया। डीआईजी साहब द्वारा पुलिस के अधिकारी एवं जवानों को अपने दैनिक जीवन में बचत की प्रवृत्ति अपनाते हुए भविष्य की कार्य योजना बनाने समझाइश दी गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने थाना निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों को देखने के साथ-साथ थाने में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनने एवं उनके तुरंत निराकरण के आदेश दिए गए। डीआईजी साहब द्वारा रक्षित निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर रक्षित केंद्र के आसपास के साफ-सफाई एवं शासकीय संपत्ति के रखरखाव का निरीक्षण किया गया।

डीआईजी साहब द्वारा आर्मोरर शाखा के निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार मे रखें हथियारों की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा रक्षित केंद्र परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। डीआईजी बालाजी राव के दरबार एवं निरीक्षण के दौरान कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के साथ जिले के 185 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डीआईजी बालाजी राव द्वारा कोंडागांव जिले के निरीक्षण के दौरान एसडीओपी कार्यालय फरसगांव व थाना फरसगांव का भी निरीक्षण किया गया। एसडीओपी कार्यालय व थाने के निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा कर एसडीओपी एवं थाना प्रभारी को जवानों के वेलफेयर के संबंध में कार्य योजना बनाने आदेश दिए गए। साथ ही थाना परिसर के शासकीय आवास एवं अन्य निर्माण के मरम्मत हेतु निर्देश दिए गए। फरसगांव निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव व निरीक्षक भापेंद साहू थाना प्रभारी फरसगांव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन