Ghansyam Sharma / Sun, Feb 20, 2022 / Post views : 152
कोंडागांव,पत्रिका लुक।
भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी ,भू माफियाओं के हौसले बुलंद -डी पुरंदेश्वरी । कांग्रेस सरकार में विकास रुका पूर्व में 15 वर्षो में जो विकास हुआ है वही ठहर गया। पीसीपी मोहन मरकाम पर भी अपनी भूमि को प्लाटिंग कर बेचना व जमीन खरीदने वालों लोगों का आज तक नामान्तर नही होने से जमीन खरीदार अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा संगठन पदाधिकारियों को बूथ तक पहुंचने के दिए निदेश।
आपको बता दें कि भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज शनिवार 19 फरवरी को रात्रि 9:00 बजे कोंडागांव प्रवास पर पहुंची , भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा घोड़ागांव से लेकर कोंडागांव तक रैली के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखे शब्दों में प्रहार करते हुए कहा की पूर्व सरकार ने पिछले 15 सालों में जो विकास किया है वही आज भी नजर आता है, जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार बनी है विकास अवरुद्ध हुआ है।कांग्रेस सरकार आने के बाद तीन साल में भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, भू माफियाओ के हौसले बुलंद हुए है, गुंडागर्दी बड़ी है जिससे आज जनता परेशान है और पत्रकारों को स्थानीय विधायक मोहन मरकाम के द्वारा एफ आई आर करा कर धमकी दिया जा रहा है ,इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी अपनी तानाशाही से दबाने का प्रयास कर रही है, मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के नाम पर कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रामीणों को ठगा जा रहा है,इसका जवाब जनता आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में देगी , कोंडागांव जिला पंचायत के अंतर्गत स्थानीय विधायक मोहन मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ के द्वारा बीआरजीएफ फंड में अनियमित करते हुए लाखों का गबन किया गया है जिसकी जांच की मांग भारतीय जनता पार्टी करती है, इसी प्रकार सुखा राशन घोटाला में भी प्रदेश सरकार द्वारा खुलकर भ्रष्टाचार किया गया है, कोंडागांव केशकाल बाईपास सड़क निर्माण में भी लेटलतीफी का कारण प्रदेश की सोई हुई कांग्रेसी सरकार है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है,उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में विकास कार्य हो नहीं रहे और राज्य पर कर्ज का बौझ बढ़ कर एक लाख 25 हजार करोड़ हो गया है और आर्थिक संकट से इमरजेंसी जैसे हालत है छत्तीसगढ़ में, कोई इंडस्ट्रीज यहां आती नहीं जिसके वजह से बेरोजगार नौकरी के लिये दुसरे राज्य में पलायन कर रहे है ,इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय कोंडागांव में जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चाओ के अध्यक्ष समेत स्थानीय कार्यकर्ताओ की बैठक लिया गया । 
पार्टी से निष्कासित लोगों बारे में पूछा गया
मीडिया ने जिला पंचायत सदस्य बालसिंह बघेल को निष्कासन के बारे में पूछा गया कि पार्टी से निष्कासन के बाद भी समय समय पर उसे जिमेदारी देते हुए कार्य कराया जाता है क्या निष्कासन के वापस लिया जाएगा या नहीं। इस पर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि हम स्थानीय नेताओं से पूछेंगे क्या कारण है।
आने वाले विधानसभा में नए चेहरे का कैंडिडेट के बारे में
2023 में विधानसभा चुनाव में क्या नए चेहरे को मौका दिया जाएगा या फिर पुराने कैंडिडेट को ,इस पर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि नए व पुरने चहरे का कैंडिडेट का चयन हमारे संगठन ही तय करते है इस पर में कुछ नहीं बोल सकती। 
इस दौरान बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, प्रदेश महामंत्री किरण देव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा दिनेश कश्यप, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, श्रीनिवास राव मद्दी ,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी,तरुण साना, आकाश मेहता,जितेंद्र सुराना मोर्चा , प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन