Ghansyam Sharma / Sat, Apr 1, 2023 / Post views : 160
दंतेवाड़ा। पत्रिका लुक
गीदम नगर पंचायत में विधायक देवती महेंद्र कर्मा व पीसीसी मेम्बर छविंद्र कर्मा ने हितग्राहियों को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा वितरण किया। इसके बाद गीदम नगर के डिवाइडर में पौध रोपण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व जिपं सदस्य सुलोचना कर्मा समेत पूर्व जिलाध्यक्ष विमल सुराना, शकील रिजवी, नपं अध्यक्ष साक्षी रविश सुराना, पूर्व नपं अध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा, अभिलाष तिवारी, चैतराम अटामी, मनीष सुराना, व अन्य मौजूद थे। नगर पंचायत द्वारा सर्वे में 485 हितग्राही पात्र पाए गए थे। इनमे 303 को पूर्व में पट्टा वितरण किया गया था। शेष हितग्राहियों को विधायक देवती महेंद्र कर्मा, पीसीसी मेम्बर छविंद्र कर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा वितरण किया। इसके बाद सभी ने नगर के डिवाइडर में विधिवत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में कमलोचन सेठिया,मनकू राम, रवीश सुराना, विद्यानद सेन, रजत दहिया समेत एसडीएम, तहसीलदार, नपं सीएमओ व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन