Ghansyam Sharma / Mon, Jul 18, 2022 / Post views : 152
राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने के उपरांत जश्न मनाने की तैयारी
कोंडागांव पत्रिका लुक।
भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र मे भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने सभी प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया । विगत दो दिनों से ६ सत्रों मे आयोजित प्रशिक्षण शिविर मे वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया । सोमवार को शिविर के अंतिम दिन के वक्ता केदार कश्यप व लता उसेंडी ने केंद्र सरकार की विकास योजनाए एवं हमारा प्रदेश एवं बदली हुई परिस्थिति मे भाजपा का दायित्व विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी ।

प्रशिक्षण पश्चात आहूत जिला कार्यसमिति की बैठक मे जिला सह प्रभारी विद्या शरण तिवारी ने कार्यकर्ताओं को चार्ज कर आगामी चुनाव की तैयारी मे जुट जाने का आह्वान किया । बैठक मे बिंदुवार आए विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना का खाका खींचा गया । कार्यक्रमों मे 21 जुलाई को सभी मंडलों मे मंडल कार्यसमिति की बैठक आहूत करने एवं राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने के उपरांत जश्न मनाने, 22 जुलाई को प्रत्येक ब्लॉक मे किसान मोर्चा द्वारा खाद बीज की कमी को लेकर धरना प्रदर्शन करने, 15 अगस्त को आज़ादी के अमृत महोत्सव और घर घर तिरंगा कार्यक्रम कार्यक्रम के तहत चौक चौराहों और मतदान केंद्र के घरों तक तिरंगा फहराना इत्यादि शामिल है ।

इस दौरान प्रवीर बदेशा, सेवक नेताम, संतोष कटारिया, राजेंद्र नेताम, हेमकुंवर पटेल, जसकेतु उसेंडी, चंदन साहू, गणेश दुग्गा, दयाराम पटेल, तरुण साना, आकाश मेहता, अनीता नेताम जितेंद्र सुराना, ईना श्रवस्तव, बंटी नाग, जैनेंद्र ठाकुर, मीनू कोर्राम, रामेश्वर उसेंडी, हेम देवांगन, विश्वजीत, दीपेंद्र नाग, कृष्णा पोयाम, रामचंद, मंगतू नेताम,परदेशी राम,नागेश देवांगन, विकास दुआ, गामा जायसवाल,संजू पोयाम,प्रतोष त्रिपाठी,संतोष पात्र, महेंद्र पारख,अविनाश, देवेंद्र मौर्य,झाड़ीराम सलाम,बालसिंह बघेल, ईश्वर बैस,लक्ष्मीनारायण,सोमादास,पिला बाईं,लक्ष्मी ध्रुव, साशिकला ठाकुर, सोनमणि,प्रशांत पात्र, पोल्टू चौधरी मोहिता पटेल सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन